Aaj Ke Match Mei Kitne Ped Lage: आज के मैच में कितने पेड़ लगे- RCB vs SRH
Aaj Ke Match Mei Kitne Ped Lage: आईपीएल अब सिर्फ क्रिकेट का रोमांच नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक शानदार पहल बनता जा रहा है। इस पहल के तहत हर डॉट बॉल पर एक पेड़ लगाया जाता है, जिससे खेल के साथ-साथ प्रकृति को भी फायदा मिल रहा है। इसे ग्रीन डॉट बॉल इनिशियटिव कहा जाता है, आईपीएल में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में भी कई डॉट बॉल्स देखने को मिली।
आज के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने अपने बल्लेबाजी प्रदर्शन के दौरान कुल 30 डॉट बॉल्स खेलीं। एक डॉट के 19 पेड़ हैं, इस हिसाब से पहली पारी खत्म होते-होते 570 पेड़ लगाने का योगदान हुआ। आरसीबी की बैटिंग के दौरान कुल 17 डॉट बॉल्स थीं तो 323 पेड़ और हुए, 16वें ओवर में ही आरसीबी ने मुकाबला अपने नाम कर लिया था, इस वजह से संख्या कम रही। पूरे मैच की 47 डॉट बॉल्स की संख्या के आधार पर 893 पेड़ लगेंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए सबसे बड़ी पारी इशान किशन ने खेली, जिन्होंने 38 गेंदों पर 80 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
उनके अलावा अनिकेत वर्मा ने भी तेजतर्रार अंदाज में 18 गेंदों पर 43 रन बनाए, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 31 रनों का योगदान दिया। आखिरी ओवरों में तेज रन आने की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद 200 के पार पहुंचने में सफल रही।
जवाबी पारी में आरसीबी के लिए देवदत्त पडीक्कल और विराट कोहली का बल्ला चमका। पडीक्कल 61 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली क्रीज पर टिके रहे और टीम को जीत दिलाकर ही माने। उन्होंने 38 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 69 रन की पारी खेली। आरसीबी ने 16वें ओवर में ही 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच एकतरफा अंदाज में खत्म हो गया।












Click it and Unblock the Notifications