Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mein Kon: आज के मैच की प्लेइंग इलेवन में कौन- भारत vs श्रीलंका
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mein Kon: एशिया कप अब समाप्त होने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है, फाइनल से पहले आज सुपर 4 का अंतिम मुकाबला है। भारत और श्रीलंका के बीच यह मैक होना है। टीम इंडिया पहले ही फाइनल में है, इस वजह से मुकाबले का कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
भारत की प्लेइंग इलेवन में आज जो भी खिलाड़ी खेलने वाले हैं, उनको आने वाले फाइनल में मदद मिलेगी। फाइनल के लिए तैयार होने का भारत के पास एक अच्छा मौका है। इसे टीम इंडिया गंवाना नहीं चाहेगी। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक सभी पांच मैच जीतने में सफल रही है।

भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर चला है। पिछले दो मैचों में पाकिस्तान और बांग्लादेश को उन्होंने जिस तरह से तोड़ा है, इसे देखते हुए यही कहा जा सकता है कि आज भी अभिषेक शर्मा का बल्ला चल सकता है और ऐसा होने पर श्रीलंकाई गेंदबाजों की परेशानी बढ़ेगी।
कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला अभी तक नहीं चल पाया है, उनकी खराब फॉर्म चिंता का विषय रही है। सूर्यकुमार यादव को अपने रेगुलर नंबर पर ही बैटिंग करनी चाहिए। संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा भी अच्छी फॉर्म में हैं। श्रीलंका के पास साख बचाने का अंतिम मौका है, इसे वे निश्चित रूप से भुनाने का प्रयास करेंगे।
भारत की टीम में आज दो बदलाव किये गए हैं, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को वापस लाया गया है। जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे इस मैच में आराम कर रहे हैं, दोनों टीम से बाहर हैं।
श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरित असलंका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दसुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, जानिथ लियानागे, दुश्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा, नुवान तुषारा
भारत प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती












Click it and Unblock the Notifications