Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- पाकिस्तान vs ओमान
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: एशिया कप 2025 का चौथा मुकाबला बेहद खास होने वाला है। आज पाकिस्तान और ओमान पहली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में आमने-सामने होंगे। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों की नजरें टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत पर होंगी। दोनों टीमों की कोशिश जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करने पर होगी। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में कौन आगे (Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon)
पाकिस्तान और ओमान का अब तक टी-20 इंटरनेशनल में कभी आमना-सामना नहीं हुआ है। यानी यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच पहला ऐतिहासिक मैच होगा। न तो कुल रिकॉर्ड में और न ही दुबई में इनके बीच कोई भिड़ंत हुई है। ऐसे में क्रिकेट फैंस के लिए यह मैच कई मायनों में खास होने वाला है। ऐसे में इस मुकाबले के दौरान कई रिकॉर्ड्स बनने की उम्मीद है।

पाकिस्तान का पलड़ा भारी
पाकिस्तान हाल ही में यूएई टी-20 ट्राई सीरीज जीतकर इस टूर्नामेंट में उतरा है। टीम ने फाइनल में अफगानिस्तान को 100 से भी कम रन पर ढेर कर दिया था। कप्तान सलमान अली आगा की अगुवाई में पाकिस्तान की गेंदबाजी बेहद लाजवाब रही है। शाहीन अफरीदी, हारीस रऊफ और मोहम्मद नवाज़ जैसे खिलाड़ी किसी भी बल्लेबाजी क्रम को हिला सकते हैं। टीम चाहेगी कि इस लय को बरकरार रखते हुए ओमान को हराकर पॉइंट्स टेबल पर मजबूत शुरुआत करे।
ओमान कर सकती हैं हैरान
दूसरी ओर ओमान की टीम इस एशिया कप में पहली बार खेल रही है। कप्तान जतिंदर सिंह के नेतृत्व में टीम चाहेगी कि बड़े मंच पर अपनी ताकत दिखाए। भले ही ओमान का अनुभव पाकिस्तान जितना न हो, लेकिन उनके पास कई युवा खिलाड़ी हैं जो किसी भी दिन मैच का पासा पलट सकते हैं। खासतौर पर बल्लेबाजी विभाग में ओमान को टिके रहना होगा ताकि पाकिस्तान की तेज और स्पिन गेंदबाजी का सामना किया जा सके।
प्लेयर-टू-प्लेयर तुलना में पाकिस्तान का पलड़ा भारी है। उनके पास अनुभव, स्टार खिलाड़ियों और हालिया फॉर्म का बड़ा फायदा है। वहीं ओमान के लिए यह मौका है कि वे दुनिया को दिखाएं कि वह सिर्फ एक उभरती हुई टीम नहीं, बल्कि बड़े प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती देने का दम भी रखते हैं।
प्लेइंग इलेवन
ओमान (प्लेइंग इलेवन): जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, हसनैन शाह, मोहम्मद नदीम, जिक्रिया इस्लाम, सुफयान महमूद, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।












Click it and Unblock the Notifications