Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल
Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon: अहमदाबाद में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन संतुलित नजर आ रही है और मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों ही टीमों के लिए ओपनिंग जोड़ी ख़ास हो जाती है।
ओपनरों की धमाकेदार शुरुआत से ही टीम को मैच में मजबूती मिलती है। अभिषेक शर्मा पिछले कुछ स्मय्स इ फॉर्म से जूझ रहे हैं। हालांकि उनकी क्षमता पर कोई शक नहीं है। संजू सैमसन ने दो मैचों में लगातार धमाल मचाया है, न्यूजीलैंड के लिए वह खतरा साबित हो सकते हैं।

मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे भरोसेमंद बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं। ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल और शिवम दुबे टीम को गहराई देते हैं। गेंदबाजी की बात करें जसप्रीत बुमराह व अर्शदीप सिंह की तेज गेंदबाजी भारत के लिए सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकती है। स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती नाकाम रहे हैं लेकिन कुलदीप यादव भी टीम इंडिया में हैं।
वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी किसी से कम नहीं है। टिम साइफर्ट और फिन एलन ओपनिंग में तेज शुरुआत देने की कोशिश करेंगे। रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स मिडिल ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं, जबकि मार्क चैपमैन और डेरिल मिचेल टीम को मजबूती देते हैं। ऑलराउंडर जेम्स नीशम और कप्तान मिचेल सैंटनर बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी अहम भूमिका निभाएंगे।
गेंदबाजी में मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की तेज गेंदें भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकती हैं, जबकि कोल मैकॉन्ची स्पिन विभाग संभालेंगे। कुल मिलाकर दोनों टीमों में मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, ऐसे में फाइनल मुकाबला काफी कड़ा और रोमांचक होने की पूरी संभावना है।
भारत (संभावित प्लेइंग इलेवन)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड (संभावित प्लेइंग इलेवन)
टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन।












Click it and Unblock the Notifications