Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 23 Jan: आज के मैच की प्लेइंग 11 में कौन- भारत vs न्यूजीलैंड

Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 23 Jan: शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह (SVNS) स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी। नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले के बाद टीम इंडिया के सामने न केवल सीरीज में अपनी स्थिति मजबूत करने की चुनौती है, बल्कि खिलाड़ियों की फिटनेस और प्लेइंग-11 का संतुलन बनाना भी एक बड़ी प्राथमिकता बन गई है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

उप-कप्तान अक्षर पटेल को लगी थी चोट (Aaj Ke Match Ki Playing 11 Mei Kon 23 Jan)

भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता उप-कप्तान और ऑलराउंडर अक्षर पटेल की उंगली की चोट है। नागपुर टी20 के दौरान डेरिल मिचेल का एक तेज शॉट रोकने के प्रयास में अक्षर चोटिल हो गए थे और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। चूंकि टी20 वर्ल्ड कप में अब केवल तीन सप्ताह का समय शेष है, टीम मैनेजमेंट अक्षर की चोट को लेकर कोई बड़ा जोखिम नहीं उठाना चाहेगा।

Aaj Ke Match 1

कुलदीप यादव की टीम में वापसी

यदि अक्षर मैच से बाहर बैठते हैं तो उनकी जगह कुलदीप यादव की टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि टीम के पास रवि बिश्नोई का विकल्प भी मौजूद है, लेकिन अनुभवी कुलदीप को प्राथमिकता मिल सकती है। अक्षर और वॉशिंगटन सुंदर (चोटिल) की अनुपस्थिति में भारत की बल्लेबाजी की गहराई थोड़ी कम जरूर होगी, जो कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए चिंता का विषय हो सकता है।

पिच और मौसम का मिजाज

रायपुर का SVNS स्टेडियम अपनी संतुलित पिच के लिए जाना जाता है। यहां बल्लेबाजों को अच्छी उछाल मिलती है, तो वहीं खेल के आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को भी मदद प्राप्त होती है। चूंकि मैच शाम को है, ऐसे में ओस की भूमिका महत्वपूर्ण होगी, जिसे देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम सीरीज के शुरुआती मैचों में बहुत अधिक बदलाव करने के मूड में नहीं दिख रही है। हालांकि, गेंदबाजों के प्रदर्शन पर उनकी नजर रहेगी।

प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ज़कारी फाउल्केस, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+