Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 10 Aug: आज के मैच का टॉस कौन जीता- वेस्टइंडीज vs पाकिस्तान
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मुकाबला आज हो रहा है। पिछले मैच में पाकिस्तानी टीम ने जीत दर्ज की थी। विंडीज के पास बराबरी पर आने का पूरा मौका है लेकिन प्रदर्शन दमदार होने से ही जीतने की संभावना होगी। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
वेस्टइंडीज की टीम पिछले मैच में पूरे ओवर नहीं खेल पाई थी, बल्लेबाजों को अपना काम बखूबी करना होगा, विंडीज के लिए करो या मरो वाला मामला है। पाक टीम के लिए शाहीन अफरीदी और नसीम शाह ने धमाकेदार गेंदबाजी की है, दोनों इस बार भी विंडीज गेंदबाजों को परेशान कर सकते हैं।

त्रिनिदाद की ब्रायन लारा एकेडमी की पिच से बल्लेबाजों को खासी मदद मिलती है। गेंदबाजों को मेहनत करनी पड़ती है लाइन और लेंग्थ सही करके पिटाई से बचा जा सकता है। वेस्टइंडीज की टीम घरेलू मैदान होने का फायदा उठाना चाहेगी।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
सैम अय्यूब, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, हसन नवाज़, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफरीदी, हसन अली, अबरार अहमद
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शेर्फेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, जस्टिन ग्रीव्स, गुडकैश मोती, शमार जोसेफ, जेडन सील्स, जेडियाह ब्लेड्स












Click it and Unblock the Notifications