Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- हैदराबाद vs राजस्थान

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में आज दो तगड़ी टीमों के बीच भिड़ंत है। सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। रॉयल्स के पास मैच जीतकर प्लेऑफ़ में जाने का पूरा मौका है। सनराइजर्स हैदराबाद ने मैच का टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला लिया है। संजू सैमसन ने कहा कि हम भी बैटिंग लेने वाले थे।

हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने इस सीजन शतक जड़ा है और वह क्रीज पर आते ही तबाही मचाने में भरोसा रखते हैं। उनके जोड़ीदार अभिषेक शर्मा भी तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। दोनों ने गेंदबाजों की काफी पिटाई की है, उनके ऊपर नजरें रहेंगी।

aaj ke match ka toss kon jeeta

हैदराबाद के मिडिल ऑर्डर में भी गहराई है। ऐडन मार्करम और क्लासेन का बल्ला भी बोला है। सभी बल्लेबाजों का सामूहिक प्रयास देखने को मिला है। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स को भी कम नहीं मान सकते हैं। रॉयल्स की बैटिंग भी सुदृढ़ है। ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर और जायसवाल दोनों ने इस सीजन शतक जमाया है। दोनों की फॉर्म धाकड़ है।

मिडिल ऑर्डर में संजू सैमसन, रियान, पराग और ध्रुव जुरेल के अलावा हेटमायर भी हैं। रॉयल्स की बल्लेबाजी हैदराबाद के गेंदबाजों को परेशान कर सकती है। दोनों टीमों के बीच एक कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद की जा सकती है। दोनों टीमों की गेंदबाजों की तुलना की जाए, तो यहाँ राजस्थान रॉयल्स की टीम आगे नजर आती है। राजस्थान के पास ट्रेंट बोल्ट, चहल और अश्विन जैसे बेहतरीन गेंदबाज हैं।

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग 11

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मार्को जानसन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+