Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 23 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- हैदराबाद vs मुंबई

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में आज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच है। मुंबई इंडियंस अपने पिछले मैच में धमाकेदार अंदाज में चेन्नई सुपर किंग्स को पराजित कर आई है। हैदराबाद की टीम घरेलू स्टेडियम में खेल रही है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। अश्वनी कुमार की जगह विग्नेश पुथुर को मुंबई में शामिल किया गया है।

हैदराबाद में शमी आज प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हैं। मुंबई इंडियंस ने शुरुआत निराश करने वाले अंदाज में की थी। बाद में प्लेयर्स ने अपना जलवा दिखाया और 4 जीत के साथ हार्दिक पांड्या की यह टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है। हैदराबाद के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी दिखाई दी है। 7 में से 2 जीत के साथ हैदराबाद इस समय 9वें स्थान पर है।

aaj ke match ka toss kon jeeta

मुंबई इंडियंस के लिए पिछले मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला था। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। रोहित शर्मा के साथ ही सूर्यकुमार यादव ने भी तबाही मचाने वाला अंदाज दर्शाया था।

हैदराबाद के लिए अहम मैच (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta)

हैदराबाद के पास ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड जैसे धांसू खिलाड़ी हैं। सभी ने इस सीजन किसी न किसी मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन बाकी बल्लेबाजों ने खास प्रदर्शन नहीं किया। उसका नुकसान भी इस टीम को उठाना पड़ा है। आज का मुकाबला उनके लिए काफी अहम है।

बाउंड्री लाइन छोटी (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta)

हैदराबाद के बल्लेबाज अपने घरेलू मैदान पर धांसू बैटिंग करते हुए रनों की बारिश करते हैं, छोटी सीमा रेखा का लाभ भी उनको मिलता है। पिछले कुछ मैचों में यहाँ गेंदबाजों की पिटाई होते हुए देखी गई है। सटीक लाइन और लेंग्थ ही गेंदबाजों को बचा सकती है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (कीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ज़ीशान अंसारी, इशान मलिंगा

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (कीपर), विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्डिक पांड्या (कप्तान), नमन धिर, मिशेल संतनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बाउल्ट, जसप्रिट बुमराह, विग्नेश पुथुर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+