Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 27 Mar: आज के मैच का टॉस कौन जीता- हैदराबाद vs लखनऊ

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल में आज अपना दूसरा मुकाबला खेल रही है। पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को पराजित करने के बाद आज का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध है। लखनऊ का भी यह दूसरा मैच है और पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। मुकाबले का टॉस लखनऊ ने जीता और गेंदबाजी का फैसला लिया। लखनऊ टीम में बदलाव हुआ है, हैदराबाद पिछले मैच वाली स्कॉड के साथ मैदान पर उतरी।

हैदराबाद की टीम को इस मैच में भी घरेलू फैन्स का पूरा समर्थन हासिल होने वाला है। पिछली बार ईशान किशन का बल्ला जमकर बोला था और उन्होंने धांसू शतकीय पारी खेली थी। उनके अलावा ट्रेविस हेड ने भी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी।

aaj ke match ka toss kon jeeta
Photo Credit: LSG X Handle

सपाट पिच और छोटी बाउंड्री का फायदा हैदराबाद ने भरपूर उठाया था। लखनऊ के गेंदबाजों के लिए सनराइजर्स के गेंदबाजों को रोक पाना आसान कार्य नहीं होने वाला है। इसके लिए उचित रणनीति अपनाने की आवश्यकता होगी। लखनऊ सुपर जायंट्स भी कम नहीं है लेकिन पिछली बार करीबी मैच में हार मिली थी।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ की टीम ने पकड़ बना ली थी लेकिन अंत में एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। लखनऊ सुपर जायंट्स को अपनी पहली जीत की तलाश है लेकिन हैदराबाद की टीम काफी ज्यादा मजबूत है, ऐसे में उनके लिए काम आसान कहीं से नहीं है।

हैदराबाद की छोटी बाउंड्री से बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है, मिसटाइम शॉट भी छह रनों के लिए चला जाता है। इसके अलावा पिच में गेंदबाजों के लिए कोई मदद नहीं है। गति में मिश्रण एक ऑप्शन है, इसके अलावा सिर्फ पिटाई के अलावा कुछ नहीं होता।

लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन

एडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, आयुष बदोनी, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, दिग्वेश रथी, प्रिंस यादव

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+