Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- श्रीलंका vs बांग्लादेश

Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बांग्लादेश की कोशिश श्रीलंका को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी। बांग्लादेश के लिए नजमुल हुसैन शान्तो शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे थे, लेकिन वो चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

बांग्लादेश के लिए जीत जरूरी: बांग्लादेश की टीम अपने पहले सुपर-4 मैच में पाकिस्तान से हार गई थी। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश की टीम को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर हाल में जीत हासिल करना होगा। अगर बांग्लादेश की टीम श्रीलंका के खिलाफ हार जाती है तो उसका टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय हो जाएगा। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन इस मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेंगे।

Aaj Ke Match ka Toss 1

श्रीलंका को 5 विकेट से मिली थी जीत: ग्रुप स्टेज के मुकाबले में पल्लेकेले के मैदान पर इन दोनों देशों के बीच इससे पहले मुकाबला खेला गया था। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने जीत हासिल की थी। श्रीलंका ने अपने पिछले 12 वनडे मैच जीते हैं। ऐसे में श्रीलंका की टीम लगातार 13वां वनडे मुकाबले को जीतने की कोशिश करेगी। अगर वह ऐसा कर लेती है तो ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने लगातार 13 वनडे मैच में जीत हासिल की थी।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले मैच को भारत में स्टार स्पोर्ट्स के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देखा जा सकता है। इसके अलावा डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ज़रिए फ्री में लाइव स्ट्रीम का मजा उठाया जा सकता है। फैंस मोबाइल पर मुकाबले को फ्री में देख सकते हैं वहीं दोनों टीमों के ट्विटर हैंडल के जरिए भी मैच का अपडेट लिया जा सकता है।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद नईम, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शमीम हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद, नसुम अहमद।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+