Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 28 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान vs गुजरात
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में आज का मुकाबला टॉप टीम और बॉटम टीम के बीच है। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। रॉयल्स का प्रदर्शन इस सीजन खराब रहा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात के लिए आज करीम जनत का आईपीएल डेब्यू हुआ है। चोटिल संजू सैमसन आज भी नहीं खेल रहे हैं, रियान पराग कप्तान हैं।
गुजरात टाइटंस प्लेऑफ़ के करीब जा रही है। अब तक खेले गए 8 मैचों में गुजरात ने 6 में जीत दर्ज की है। 12 अंक लेकर तालिका में गुजरात फ़िलहाल दूसरे नम्बर पर मौजूद है। बचे हुए 6 मैचों में 2 जीतने पर गुजरात को प्लेऑफ़ का टिकट मिल जाएगा। फ़िलहाल तो आज का मैच अहम है।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन इस सीजन चोट की वजह से ज्यादातर समय प्लेइंग इलेवन से बाहर ही रहे हैं। इसका खामियाजा भी टीम को भुगतना पड़ा है। रॉयल्स ने 9 मुकाबले खेलकर सिर्फ 2 में जीत दर्ज की है और टूर्नामेंट से बाहर भी हो गई। तालिका में राजस्थान रॉयल्स 9वें नम्बर पर है।
राजस्थान रॉयल्स तीन मैचों में फिनिश करने के करीब आकर हार गई। इनमें एक तो सुपर ओवर था। बल्लेबाजों ने निराश करने वाला काम किया है। सबसे खराब गेम रियान पराग का रहा है। एक बार भी पराग की तरफ से भरोसे वाली बल्लेबाजी देखने को नहीं मिली है। यशस्वी जायसवाल के अलावा अन्य प्लेयर्स का बल्ला खामोश ही रहा है।
राजस्थान रॉयल्स में दो बदलाव हुए हैं, तीक्ष्णा और युधवीर आए हैं, फारुकी और तुषार नहीं खेल रहे। गुजरात में करीम जनत के डेब्यू के अलावा कोई बदलाव नहीं हुआ है।
राजस्थान रॉयल्स
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (कीपर), शिमरोन हेटमीयर, वानिंदू हसारंगा, जोफरा आर्चर, माहीश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा, युधवीर
गुजरात टाइटंस
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (कीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, करीम जनत, राशिद खान, रवीसिनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा












Click it and Unblock the Notifications