Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs श्रीलंका

PAK vs SL, Super Fours, 5th Match, Asia Cup, 2023: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की टीम ने मैच से एक दिन पहले ही अपने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया था। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टीम में पांच बड़े बदलाव किए हैं।

फाइनल के लिए जंग: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच फाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम सीधे फाइनल मुकाबले के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। पाकिस्तान के मुकाबले श्रीलंका के पास फाइनल में पहुंचने का बेहतरीन अवसर है। वह अपने होमग्राउंड पर दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी।

Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta

रिजर्व डे की नहीं मिली है सुविधा: पाकिस्तान और श्रीलंका मैच के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में अगर बारिश के कारण खेल पूरा नहीं हो पाता है और डीएलएस के तहत रिजल्ट नहीं निकल पाता है तो पाकिस्तान की टीम बाहर हो जाएगी। भारत से करारी शिकस्त झेलने के बाद पाकिस्तान के नेट रन रेट में भारी गिरावट आई है, जिसका खामियाजा उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होकर भुगतना पड़ सकता है।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे इस मैच को डिज्नी प्लस हॉस्टार के ज़रिए फ्री में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल्स के जरिए विभिन्न भाषाओं में मैच का मजा उठाया जा सकता है। वहीं दोनों देशों के ट्विटर हैंडल के जरिए मैच का अपडेट हासिल किया जा सकता है।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11: मोहम्मद हारिस, फखर जमां, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान (उपकप्तान), मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, जमान खान।

श्रीलंका की प्लेइंग-11: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+