Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs इंग्लैंड

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज अंतिम दौर में है। आज का मैच होने के साथ ही सीरीज का समापन हो जाएगा। चौथे टी20 मैच का टॉस इंग्लैंड ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इस मैच के बाद दोनों टीमों को टी20 वर्ल्ड कप के लिए उड़ान भरनी है। इस वजह से एक जीत का प्रयास दोनों तरफ से होगा।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने ग्रीन पिच और मौसम को देखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है। इस वजह से बटलर ने चेज करने का निर्णय लिया। उधर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म ने भी कहा कि वह भी टॉस जीतते तो शायद गेंदबाजी करने का फैसला ही लेते।

pak vs eng

अब तक तीन मैचों में से दो मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए हैं। इंग्लैंड ने एक मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त हासिल की है। पाकिस्तान के लिए स्थिति करो या मरो वाली है। इस मुकाबले में हारने से सीरीज भी चली जाएगी। जीत दर्ज करने पर सीरीज बराबरी पर समाप्त हो जाएगी।

इंग्लैंड प्लेइंग 11

जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), फिलिप साल्ट, विल जैक, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड

पाकिस्तान प्लेइंग 11

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर

इंग्लैंड की टीम अपने घरेलू मैदानों पर हमेशा अव्वल दर्जे का क्रिकेट खेलती है। इस वजह से पाकिस्तानी टीम के लिए यह मुकाबला आसान तो कभी नहीं कहा जा सकता है। बाबर आज़म और पूरी टीम को असाधारण खेल का प्रदर्शन करना होगा। तभी इंग्लैंड की टीम को पछाड़ने में मदद मिलेगी।

पाकिस्तान फुल स्कॉड

मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब, बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, शादाब खान, आजम खान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ, आगा सलमान, हसन अली, अबरार अहमद, नसीम शाह , अब्बास अफरीदी, इरफान खान, उस्मान खान

इंग्लैंड फुल स्कॉड

फिलिप साल्ट (कीपर), जॉनी बेयरस्टो, विल जैक्स, हैरी ब्रुक, मोइन अली (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपले, मार्क वुड, बेन डकेट, सैम कुरेन, टॉम हार्टले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+