Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 April: मुंबई-हैदराबाद में तूफानी टक्कर, किसने जीता आज टॉस

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में आज आईपीएल का एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद से है। वानखेड़े की लाल मिट्टी वाली पिच पर रनों की बरसात होने की पूरी उम्मीद है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया।

मुंबई इंडियंस को इस सीजन बेहद खराब दौर से गुजरना पड़ा है। टीम को महज 2 ही मैचों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। हर हार के साथ मुंबई इंडियंस बाहर होने की तरफ बढ़ रही है। तालिका में मुंबई इंडियंस नौवें स्थान पर है, दूसरी तरफ हैदराबाद की टीम चौथे नंबर पर है।

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta

मुंबई इंडियंस की बड़ी परेशानी बैटिंग क्रम का फ्लॉप प्रदर्शन है। सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या जैसे प्लेयर्स अपने बल्ले से रन बनाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। आज अगर उनका बल्ला नहीं चलता है, तो मुंबई इंडियंस को फिर से दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

गेंदबाजों के सामने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रेविस हेड जैसे प्लेयर्स हैं। बुमराह एंड कंपनी के सामने अभिषेक शर्मा और हैदराबाद के अन्य खूंखार बल्लेबाजों को रोकने की बड़ी चुनौती रहेगी। मुंबई इंडियंस के लिए अब हर मुकाबला करो या मरो की तरह होने जा रहा है। बढ़िया प्रदर्शन करना ही पड़ेगा, वरना पांच बार की टीम को बेइज्जत होकर बाहर होना पड़ेगा।

रोहित शर्मा की हेमस्ट्रिंग चोट अभी ठीक नहीं हो पाई है, टॉस पर हार्दिक पांड्या ने कह दिया कि रोहित को वापस आने में अभी दो गेम और लगने वाले हैं। वह अच्छी तरह रिकवर कर रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्वनी कुमार।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+