Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई vs आरसीबी

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: मुंबई इंडियंस की टीम आज अपनी दूसरी जीत की तलाश में मैदान पर उतरेगी। आरसीबी के खिलाफ मुकाबला है। मुंबई इंडियंस के लिए प्लस पॉइंट यह है कि मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में है, यहाँ पिछले मैच में मुंबई ने जीत दर्ज की थी। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

आरसीबी की टीम ने भी इस सीजन अब तक ख़ास नहीं किया है। नियमित अंतराल पर टीम को हार का सामना करना पड़ा है, महज एक जीत आरसीबी ने अब तक दर्ज की है। दोनों ही टीमों को आज अपनी दूसरी जीत की तलाश है, एक टक्कर का मैच देखने को मिल सकता है।

mi and rcb

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है। पिच से गेंदबाजों को खास सहायता नहीं होती है। छोटी बाउंड्री का लाभ भी बल्लेबाजों को ही मिलता है। मुंबई और आरसीबी दोनों का प्रयास अंक तालिका में खुद को थोड़ा मजबूत करने कर होगा।

दोनों टीमों में बदलाव

आरसीबी की टीम में विल जैक्स को लाया गया है। उनका डेब्यू है। विराट कोहली ने उनको डेब्यू कैप सौंपी। उधर मुंबई इंडियंस में भी एक बदलाव देखने को मिला है। मुंबई में पियूष चावला की जगह श्रेयस गोपाल को टीम में शामिल किया गया है।

रोहित शर्मा के ऊपर नजरें

रोहित शर्मा ने इस सीजन फॉर्म तो दिखाई है लेकिन उनका बल्ला बड़े रन बनाने में नाकाम रहा है। पिछले मैच में रोहित शर्मा ने 49 रनों की पारी खेली थी। वह मुंबई को बेहतरीन और तेज शुरुआत देने में सफल रहे हैं। आज उनके बल्ले से रन आने की उम्मीद है।

विराट कोहली की धांसू फॉर्म

आरसीबी का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है लेकिन विराट कोहली ने अपने बल्ले का लोहा मनवाया है। विराट कोहली इस सीजन एक शतक भी लगा चुके हैं। आज के मैच में भी कोहली के ऊपर नजरें रहने वाली है। कोहली को अपने स्ट्राइक रेट की तरफ थोड़ा ध्यान देना होगा।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, जसप्रित बुमरा, गेराल्ड कोएत्ज़ी, आकाश मधवाल

आरसीबी प्लेइंग 11

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोड़, रीस टॉपली, विजयकुमार विशाक, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+