Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- लखनऊ vs केकेआर
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में आज के डबल हेडर का दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और केकेआर के बीच है। घरेलू मैदान पर लखनऊ ने मुंबई इंडियंस को पराजित किया था। केकेआर की टीम ने इस सीजन अब तक बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
लखनऊ को केएल राहुल कप्तानी और बैटिंग दोनों में लीड कर रहे हैं। बतौर ओपनर राहुल ने अपना जलवा दिखाया है। केकेआर के लिए सुनील नारायण ने बैटिंग में हाथ दिखाए हैं। उनके अलावा फिल साल्ट और वेंकटेश अय्यर भी अच्छा करने में सफल रहे हैं। रिंकू सिंह का बल्ला अब तक नहीं बोला है।

लखनऊ की टीम से मिडिल ऑर्डर में मार्कस स्टोइनिस एक बड़ा नाम है। इस सीजन उनके बल्ले से एक शतकीय पारी भी देखने को मिली है। गेंदबाजी की बात की जाए, तो केकेआर के लिए हर्षित राणा तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं, उनका प्रदर्शन धाकड़ रहा है।
केकेआर के लिए स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती ने अपनी धमाका किया है और अपनी गेंदों पर बल्लेबाजों को नचाया है। दोनों टीमों के बीच टक्कर होने की उम्मीद की जा सकती है। लखनऊ के पास घरेलू फैन्स का एडवांटेज रहने वाला है। ऐसे में केकेआर के लिए कम आसान नहीं होने वाला है।
केकेआर इस मैच में जीत दर्ज कर प्लेऑफ़ के काफी करीब आ जाएगी। लखनऊ अगर इस मैच में जीत दर्ज कर लेती है, तो तालिका में केकेआर के बराबर 14 अंक हो जाएंगे। इस हिसाब से भी दोनों टीमों के लिए अहम मैच है।
लखनऊ प्लेइंग 11
केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, यश ठाकुर
केकेआर प्लेइंग 11
फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा












Click it and Unblock the Notifications