Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta, आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs श्रीलंका
Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta: भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलने वाली है। भारतीय टीम एशियाई खेलों में पहली बार हिस्सा ले रही है और पहली ही बार में भारतीय महिला टीम के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका है। अगर भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ जीत हासिल करने में कामयाब हो जाती है तो वह गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लेगी।
जानिए किसने जीता टॉस: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की इस मैच में वापसी हुई है। हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश को हराने का काम किया था। बांग्लादेश की टीम 17.5 ओवर में 51 रन पर ही ढेर हो गई। भारतीय टीम ने 8.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने दो विकेट पर 52 रन बनाकर 70 गेंद रहते ही मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

इस तरह देख सकेंगे लाइव: एशियन गेम्स महिला क्रिकेट फाइनल मैच को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। भारत में सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एसडी और एचडी (अंग्रेजी), सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 एसडी और एचडी (हिंदी) और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 एसडी और एचडी (तमिल और तेलुगु) पर मैच को देखा जा सकता है। इसके अलावा सोनी लिव एप पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। दोनों टीमों के ट्विटर हैंडल से भी मैच का अपडेट लिया जा सकता है।
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़।
श्रीलंका महिला (प्लेइंग इलेवन): चमारी अथापथु (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (डब्ल्यू), विशमी गुणरत्ने, नीलाक्षी डी सिल्वा, हासिनी परेरा, ओशादी रणसिंघे, इनोका राणावीरा, कविशा दिलहारी, उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी।
एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), कनिका आहूजा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़, मिन्नू मणि, अंजलि सरवानी, बेरेड्डी अनुषा, उमा छेत्री।
एशियन गेम्स के लिए श्रीलंका महिला टीम: चमारी अथापथु (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (डब्ल्यू), हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणरत्ने, निलाक्षी डी सिल्वा, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, इनोका राणावीरा, अचिनी कुलसुरिया, उदेशिका प्रबोधनी, इनोशी प्रियदर्शनी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी , इमेशा दुलानी, कौशानी नुथ्यंगना।












Click it and Unblock the Notifications