Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- इंडिया vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: भारत और ऑस्ट्रेलिया महिलाओं के बीच तीन मैचो की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करनै का फैसला किया है। दोनों ही टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम अब तक इस सीरीज में एक-एक मुकाबले जीत चुकी है। तीसरे मुकाबले को जीतने वाली टीम ट्रॉफी को अपने नाम कर लेगी।
सीरीज जीत पर भारत की नजर: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में भारत के रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 5 द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेली जा चुकी है। इनमें से भारतीय टीम ने महज एक बार जीत हासिल की है। भारत ने साल 2015-16 के दौरान आस्ट्रेलिया में खेली गई टी-20 सीरीज को जीतने में कामयाबी हासिल की थी। भारत की कोशिश दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 फॉर्मेट में सीरीज जीतने की होगी।

हरमनप्रीत कौर को बनाने होंगे रन: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। सभी फॉर्मेट को मिलाकर पिछले 10 मुकाबले में हरमनप्रीत कौर के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है। वह पिछली 11 पारियों में सात बार दोहरे अंक से भी नीचे ही बना पाई है। हरमनप्रीत कौर फाइनल मुकाबले में टीम के लिए बेहद अहम खिलाड़ी साबित हो सकती हैं।
ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला दूसरा T20I मैच JioCinema ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला दूसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर किया जाएगा।
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, रेणुका ठाकुर सिंह।
ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग इलेवन): एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), बेथ मूनी, ताहलिया मैक्ग्रा, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, फोबे लीचफील्ड, ग्रेस हैरिस, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गर्थ, मेगन शुट्ट।












Click it and Unblock the Notifications