Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 Oct: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs दक्षिण अफ्रीका

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: महिला वर्ल्ड कप में भारतीय टीम आज अपना तीसरा मुकाबला खेल रही है। भारत का मैच आज दक्षिण अफ्रीकी टीम से है। दक्षिण अफ्रीका ने अपने पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ धाकड़ जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले का टॉस दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर होना था लेकिन गीले आउटफील्ड के कारण टॉस में देरी देखने को मिली और नया समय 3:32 रखा गया। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

टॉस से पहले बारिश और गीले आउटफील्ड के कारण ज्यादा देरी देखने को मिली। निरीक्षण करने के बाद नया समय 3 बजकर 30 मिनट तय किया गया। अच्छी बात यह रही कि ओवरों में किसी भी तरह की कोई कटौती नहीं की गई।

aaj ke match ka toss kon jeeta

भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हालात को देखते हुए हम पहले गेंदबाज़ी करते। उम्मीद है कि हम एक अच्छा स्कोर बना पाएंगे। अमनजोत की टीम में वापसी हुई है, वह रेणुका की जगह खेल रही हैं। हमें लगातार सुधार दिखाते रहना होगा। पहले दो मैचों में हमने जीत दर्ज करने का मन बनाया था और उसी के अनुसार हमारा प्रदर्शन भी देखने को मिला था।

हैट्रिक लगाना चाहेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम ने अब तक खेले गए अपने दोनों मैचों में जीत का स्वाद चखा है। भारतीय टीमें ने अपने पिछले दोनों ही मुकाबले धमाकेदार अंदाज में जीते हैं। आज जीत की हैट्रिक लगाने का प्रयास रहेगा। हालांकि दक्षिण अफ्रीकी टीम भी जबरदस्त फॉर्म में दिख रही है।

भारत महिला टीम प्लेइंग इलेवन

प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चारणी।

दक्षिण अफ्रीका टीम प्लेइंग इलेवन

लॉरा वुलफार्ट (कप्तान), टैज़मिन ब्रिट्स, सुने लूस, मैरिज़ान कैप, एनेके बॉश, सिनालो जैफ्टा (विकेटकीपर), क्लोए ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, आयाबोंगा खाका, टूमी सेखुखुने, नोंकुलुलेको मलाबा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+