Aaj Ke Match Ka Toss Kon 14 November: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs दक्षिण अफ्रीका

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने अभियान की शुरुआत टेस्ट सीरीज के साथ आज कर रही है। कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बवुमा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया।

दक्षिण अफ्रीकी टीम के हौसले बुलंद होंगे क्योंकि हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट सीरीज बराबरी पर समाप्त करने के बाद भारत में खेलने आई है। उधर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से वापस आई है लेकिन वहां टेस्ट सीरीज नहीं थी। सफेद गेंद सीरीज में खेलने के बाद टीम इंडिया रेड बॉल क्रिकेट में आई है।

aaj ke match ka toss kon jeeta

टीम इंडिया का मजबूत आधार बैटिंग और गेंदबाजी दोनों है। यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल आदि बल्लेबाज फॉर्म में हैं लेकिन सबसे अहम बात ऋषभ पंत की वापसी है। वह चोट से ठीक होने के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं।

उधर टेम्बा बवुमा भी बेहतरीन फॉर्म में हैं। मार्करम, डी जॉर्जी आदि बल्लेबाज अपनी टीम की बैटिंग को मजबूती प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। दूसरी तरफ उनकी गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और केशव महाराज जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जो टीम इंडिया को निश्चित रूप से टक्कर देने वाले हैं।

भारत की प्लेइंग XI

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरैल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग XI)

ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+