Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 19 December: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी टी20 सीरीज का निर्णायक पांचवां और अंतिम मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है, जिससे मेजबान टीम के पास सीरीज अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। वहीं दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' की स्थिति वाला है, सीरीज बचाने और इसे बराबरी पर खत्म करने के लिए मेहमान टीम को हर हाल में आज जीत दर्ज करनी होगी। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
अहमदाबाद की पिच और घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मजबूत गेंदबाजी के दम पर पलटवार करने के लिए जानी जाती है। प्रशंसकों को एक बेहद रोमांचक और हाई-वोल्टेज मैच की उम्मीद है, जहां टीम इंडिया सीरीज की ट्रॉफी उठाना चाहेगी और दक्षिण अफ्रीका अपनी साख बचाने के लिए मैदान पर पूरा जोर लगाएगी।

भारतीय टीम ने हिमाचल के धर्मशाला में खेले गए मैच में अफ्रीका को पटखनी दी थी। उसमें टीम इंडिया के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला था। अहमदाबाद की पिच धर्मशाला से काफी अलग है। टीम इंडिया में तीन बड़े बदलाव की घोषणा सूर्यकुमार यादव ने की। उन्होंने कहा कि बुमराह की जगह हर्षित बाहर हुए हैं, कुलदीप की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला है और लखनऊ में शुभमन गिल को हल्की चोट लग गई थी, इसी वजह से संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
भारत (प्लेइंग XI)
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग XI)
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), डेवॉल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन












Click it and Unblock the Notifications