Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड तीसरा टी20
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और तीसरा मुकाबला आज खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड की कप्तान हीदर नाईट ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
अब तक खेले गए दो मैचों में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराश करने वाला ही रहा है। टीम इंडिया को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने शुरुआती दोनों टी20 मैचों में जीत दर्ज करते हुए सीरीज पहले से ही अपने नाम कर ली है।

तीसरा मैच जीतकर भारतीय टीम अपनी साख बचाना चाहेगी। घरेलू सरजमीं पर भारतीय महिलाएं क्लीन स्वीप होने से बचना चाहेगी। हालांकि इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत और दमदार लग रही है। भारतीय टीम को इस मैच को जीतने के लिए अपना 100 फीसदी देना होगा। तभी बात बन पाएगी। भारतीय टीम अब तक हर विभाग में पीछे रही है।
भारत प्लेइंग 11: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (कीपर), श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, अमनजोत कौर, रेणुका ठाकुर सिंह, सैका इशाक
इंग्लैंड प्लेइंग 11: सोफिया डंकले, माइया बाउचियर, ऐलिस कैप्सी, हीदर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (कीपर), डेनिएल गिब्सन, बेस हीथ, फ्रेया केम्प, सोफी एक्लेस्टोन, चार्लोट डीन, माहिका गौर
स्मृति मंधाना का बल्ला नहीं चल पाया है। उनके रन आने से टीम की अन्य बल्लेबाजों के ऊपर दबाव हटेगा। हरमनप्रीत कौर को भी बैटिंग में लीड करना पड़ेगा। सामूहिक प्रयास करने से ही टीम इंडिया इस मैच में इंग्लैंड को हराने में सफल हो सकती है।
दोनों टीमों की फुल स्कॉड
भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (कीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, पूजा वस्त्राकर, तितास साधु, रेणुका ठाकुर सिंह, सैका इशाक, मन्नत कश्यप, कनिका आहूजा, अमनजोत कौर, यास्तिका भाटिया, मीनू मणि
इंग्लैंड: डेनिएल वायट, सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, नेट साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (कीपर), फ्रेया केम्प, सोफी एक्लेस्टोन, चार्लोट डीन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल, बेस हीथ, माहिका गौर, माइया बाउचियर, डेनिएल गिब्सन












Click it and Unblock the Notifications