Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta, आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया

Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार 24 सितंबर को खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें बनी हुई है। साल 2023 में इंदौर में दूसरी बार भारतीय टीम वनडे मैच खेलने के लिए उतरी है। इससे पहले इसी मैदान पर भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया था।

भारत के पास सीरीज जीतने का मौका: केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम के पास सीरीज जीतने का मौका है। भारत ने पहले मुकाबले को पांच विकेट से अपने नाम किया। इंदौर में भारत का वनडे रिकॉर्ड शानदार रहा है। भारत ने यहां अब तक 6 वनडे मैचों में हिस्सा लिया है और इन सभी मुकाबलों में उसे जीत मिली है। भारत की कोशिश इस रिकॉर्ड को बरकरार रखने की होगी।

Aaj Ke Match ka Toss 1

लाइव मैच देखने का ये है तरीका: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया की इस सीरीज का प्रसारण टीवी पर आप स्पोर्ट्स 18 के जरिए देख सकते हैं। वहीं मोबाइल पर या एंड्रॉयड टीवी पर जियो सिनेमा के जरिए भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज को फैंस फ्री में देख सकते हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का अधिकार स्टार के पास नहीं है। सीरीज के सभी मैच जियो सिनेमा एप पर दिखाई जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, स्पेंसर जॉनसन।

भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर) शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर।

वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिश, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+