Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता, भारत vs अफगानिस्तान
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 दोनों टीमों के लिए अहम माना जा सकता है। भारतीय टीम पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद अब सीरीज कब्जाने की तरफ बढ़ रही है। दूसरी तरफ अफगानिस्तान की टीम को सीरीज गंवाने का खतरा रहने वाला है। मैच का टॉस भारत ने जीता है और गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव रोहित शर्मा ने किये हैं, शुभमन गिल की जगह यशस्वी जायसवाल को लाया गया है। विराट कोहली भी प्लेइंग इलेवन में आए हैं। उनके आने से तिलक वर्मा को बाहर बैठाया गया है, अफगानिस्तान में रहमत की जगह नूर अहमद हैं।

अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। अफगानिस्तान की टीम इस मैच में हारने पर सीरीज भी गंवा देगी। अफगानी टीम के ऊपर दबाव भी रहेगा और भारतीय टीम के पास घरेलू दर्शकों का एडवांटेज रहेगा। ऐसे में टीम इंडिया का पलड़ा भारी है।
भारत की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान
भारतीय टीम में दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली आ गए हैं। कोहली के आने से टीम इंडिया को निश्चित रूप से फायदा होना है। टीम में रोहित और कोहली के रूप में दो सीनियर खिलाड़ी रहेंगे। दोनों के होने से अन्य खिलाड़ियों का भी मनोबल ऊंचा रहेगा। भारतीय टीम को मजबूती भी मिलेगी।
अफगानिस्तान की टीम को सीरीज में बने रहने के लिए सबसे पहले स्कोरकार्ड को गति देने की आवश्यकता होगी। अफगानी टीम को बल्लेबाजी तेज करनी पड़ेगी। तेजी से रन आने पर ही गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनता है। टी20 क्रिकेट में यही फॉर्मूला लागू होता है। टीम इंडिया के पास भी एक बड़ी बैटिंग यूनिट हैं, उनका बल्ला खामोश करना भी एक बड़ा टास्क होगा।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव , आवेश खान
अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, रहमत शाह, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, हजरतुल्लाह जजई, फरीद अहमद मलिक, शराफुद्दीन अशरफ, इकराम अलीखिल, कैस अहमद, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम सफी












Click it and Unblock the Notifications