Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 April: गुजरात-आरसीबी में धांसू टक्कर, किसने जीता आज टॉस
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल 2026 का रोमांच आज अहमदाबाद के विशाल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देखने को मिलेगा, जहां घरेलू टीम गुजरात टाइटंस का सामना फॉर्म में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया।
पॉइंट्स टेबल की स्थिति पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच इस समय बड़ा अंतर नजर आ रहा है। आरसीबी अपने 8 मैचों में से 6 जीत हासिल कर 12 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर मजबूती से बनी हुई है। वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम 8 मैचों में 4 जीत और 4 हार के साथ 8 अंक लेकर पांचवें पायदान पर है।

गुजरात के लिए प्लेऑफ की राह आसान करने के लिहाज से आज की जीत बेहद जरूरी है। घरेलू दर्शकों के सामने खेलने का फायदा गुजरात को निश्चित तौर पर मिल सकता है। अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को भी यहां मदद मिलती है। आज के मैच में नजरें विराट कोहली पर रहेंगी जो शानदार औसत से रन बना रहे हैं और ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 5 प्लेयर्स में शामिल हैं।
गुजरात के लिए शुभमन गिल की कप्तानी और उनकी बल्लेबाजी टीम की रीढ़ है। राशिद खान की फिरकी इस मैदान पर आरसीबी के बड़े हिटर्स के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। गुजरात को अगर अपनी स्थिति सुधारनी है, तो उन्हें आरसीबी के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को पावरप्ले में ही रोकना होगा।
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार












Click it and Unblock the Notifications