Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- गुजरात vs राजस्थान

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: गुजरात टाइटंस की टीम इस आईपीएल में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। अंक तालिका में दूसरे नम्बर पर मौजूद गुजरात का मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स से है। गुजरात के अहमदाबाद में मुकाबला है। इस मुकाबले का टॉस राजस्थान रॉयल्स ने जीता और गेंदबाजी करने का फैसला लिया। राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया गया है। हसारंगा की जगह फारुकी टीम में आए हैं।

शुभमन गिल की टीम ने अपने पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज की थी, वही टीम इस बार भी खेल रही है। कोई बदलाव नहीं किया गया है। उधर रॉयल्स ने पंजाब को उनके घर में जाकर हराया था। संजू सैमसन अब पूर्ण प्लेयर के रूप में खेल रहे हैं और टीम की कप्तानी भी उनके हाथों में ही हैं। टीम के भी हौसले बुलंद हैं।

aaj ke match ka toss kon jeeta

पिछले मैच में गुजरात के लिए शुभमन गिल ने धांसू अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जमाई थी और यह शुभ संकेत है। यही स्थिति रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल की रही है। उन्होंने भी रन बनाए हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर की तूफानी गेंदबाजी देखने को मिली है, इस मैच में वह अहम रहेंगे।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच से बल्लेबाजों के लिए मदद रहती है। ऐसे में एक बार फिर से गेंदबाजों को मेहनत करनी पड़ सकती है। दोनों ही टीमें संतुलित हैं, ऐसे में कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद की जा सकती है। गुजरात के पास घरेलू फैन्स का एडवांटेज रहने वाला है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (कीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रवीसिनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिरज, प्रसाद कृष्णा, ईशांत शर्मा

राजस्थान रॉयल्स: यशसवी जायसवाल, संजू सैमसन (कीपर), नीतीश राणा, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, माहीश तीक्ष्णा, फज़लहक फारूकी, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+