Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 17 April: गुजरात vs केकेआर, किस टीम में हुआ बड़ा बदलाव

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में आज का मुकाबला गुजरात टाइटंस और केकेआर के बीच खेला जा रहा है। गुजरात अपने घरेलू मैदान पर खेल रहा है, उसका फायदा मिलेगा। इस मुकाबले का टॉस केकेआर ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। शुभनम गिल की टीम इस मैच में धमाल मचाने का प्रयास करेगी।

दूसरी तरफ अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर के लिए अब तक कुछ भी सही घटित नहीं हुआ है। एक मैच टाई होने से अंक मिला था, इसके अलावा जीत दर्ज कर अंक हासिल करने का मौका इस सीजन अब तक नहीं आया है। आज रहाणे एंड कंपनी को कुछ अलग करना होगा, तभी बात बन पाएगी।

aaj ke match ka toss kon jeeta

ओवरऑल मुकाबलों में जीटी 3-1 से आगे है। हालांकि, कोलकाता के लिए यह मैदान खास है; यहीं 2023 में रिंकू सिंह ने अंतिम ओवर में 5 छक्के जड़कर हारी हुई बाजी पलटी थी। केकेआर इस बार भी उसी आत्मविश्वास के साथ उतरेगी।

केकेआर ने पहले ही आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी थी कि मथीशा पथिराना इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी उपलब्धता को लेकर पेंच उनके यात्रा संबंधी इंतजामों में फंसा हुआ है, जिस पर अभी काम चल रहा है। गुजरात की टीम में सब कुछ ठीक है, कोई खिलाड़ी चोट की समस्या से परेशान नहीं है।

केकेआर ने टीम में बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं और चाहते हैं कि हमारे बल्लेबाज खुलकर खेलें। टीम की लय वापस लाने के लिए पहले बैटिंग करना बेहतर विकल्प है। अगर आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो लोग तारीफ करते हैं, लेकिन खराब खेल पर आलोचना भी होती है। टी20 क्रिकेट पूरी तरह मोमेंटम का खेल है। टीम में एक बदलाव किया गया है, एलन की जगह साइफर्ट को शामिल किया गया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन)

टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रामदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन)

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+