Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज इंग्लैंड दौरे पर वेस्टइंडीज का पहला मुकाबला है, आयरलैंड दौरे से आने के बाद वेस्टइंडीज को पहला वनडे खेलना है और यह मुकाबला बर्मिंघम में खेला जा रहा है। पहला मैच हर सीरीज में ख़ास होता है और दोनों तरफ से जोर आजमाइश होगी, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया।
इंग्लैंड में अब हैरी ब्रूक का युग शुरू हुआ है क्योंकि इस सीरीज में इंग्लैंड की कप्तानी उनके ही हाथ में है, ब्रूक की काबिलियत के ऊपर किसी को शक नहीं है। इंग्लैंड ने इस मैच से एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी थी, इस मैच में जो रूट को भी खेलने का मौका मिला है।

वेस्टइंडीज टीम की अगर बात की जाए, तो इसमें सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी कप्तान शाई होप हैं। उनके अलावा आयरलैंड दौरे पर केसी कार्टी ने काफी प्रभावित किया है। उनके बल्ले से दो शतकीय पारियां लगातार आई थीं। उनकी धांसू फॉर्म विंडीज के काम आएगी।
इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी आईपीएल से लौटे हैं, उनमें जोस बटलर, जैकब बेथल जैसे प्लेयर्स हैं। विल जैक्स भी आईपीएल से वापस आए हैं। इन सभी खिलाड़ियों का लाभ इंग्लिश टीम को मिलेगा क्योंकि आईपीएल कड़ी प्रतिस्पर्धा वाला टी20 इवेंट है।
वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI)
ब्रैंडन किंग, जस्टिन ग्रीव्स, केसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), आमिर जंगू, रोस्टन चेज, ज्वेल एंड्रयू, मैथ्यू फोर्ड, अल्ज़ारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ
इंग्लैंड (प्लेइंग XI)
बेन डकेट, जेमी स्मिथ, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथल, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, आदिल रशीद, साकिब महमूद












Click it and Unblock the Notifications