Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता, दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: महिला प्रीमियर लीग में अपने सातवें मैच में खेलने के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम आरसीबी के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। एक जीत के साथ दिल्ली की टीम नॉक आउट चरण में जा सकती है। इस मैच का टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने जीता और बैटिंग का निर्णय लिया है।
आरसीबी के लिए अब स्थिति परेशानी वाली है। अगले चरण में जाने के लिए आरसीबी को अपने अगले दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी पड़ेगी। अगर अपने दो मैचों में से आरसीबी एक में भी हारती है, तो अगले चरण में जाने के लिए यूपी वॉरियर्ज के आसार बढ़ जाएंगे। इस वजह से आरसीबी के लिए दिल्ली के खिलाफ मैच काफी अहम है।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी करने के लिए काफी बेहतरीन रही है। पिछले कुछ मैचों में यही देखने को मिला है। ऐसे में इस बार भी पिच पर रन बरस सकते हैं। दिल्ली के लिए घरेलू सरजमीं पर खेलना फायदे का सौदा हो सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11
मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, शिखा पांडे, तितास साधु
आरसीबी प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना (कप्तान), दिशा कसाट, सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनक्स, श्रेयंका पाटिल, आशा सोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका सिंह
मौसम को लेकर किसी भी तरह की परेशानी नहीं है। दोनों टीमों के लिए यह राहत की बात है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिल सकता है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीम को बड़ा स्कोर बनाना होगा क्योंकि बाद में बैटिंग करने वाली टीम के पास चेज करने का अच्छा मौका रहता है।
दिल्ली कैपिटल्स स्कॉड
मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तानिया भाटिया (डब्ल्यू), टिटास साधु, मारिज़ैन कैप, लौरा हैरिस, मिन्नू मणि, पूनम यादव, अश्वनी कुमारी, अपर्णा मंडल, स्नेहा दीप्ति
आरसीबी स्कॉड
सब्बिनेनी मेघना, स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिसे पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (डब्ल्यू), जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनेक्स, सिमरन बहादुर, एकता बिष्ट, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह, केट क्रॉस, नादिन डी क्लर्क, श्रेयंका पाटिल, दिशा कसाट, शुभा सतीश, श्रद्धा पोखरकर, इंद्राणी रॉय












Click it and Unblock the Notifications