Aaj Ke Match ka Toss Kon Jeeta 12 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- चेन्नई vs राजस्थान
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आईपीएल में आज के डबल हेडर का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच है। दोनों ही टीमों का प्रयास प्लेऑफ़ में जाने का है। रॉयल्स के पास अंक तालिका में 16 अंक है। चेन्नई 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। चेन्नई की टीम में सैंटनर की जगह महीश तीक्ष्णा को शामिल किया गया है।
राजस्थान रॉयल्स अगर इस मैच में जीत दर्ज करती है, तो इस सीजन प्लेऑफ़ में जाने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। रॉयल्स की टीम में ध्रुव जुरेल की वापसी हुई है। इससे पहले केकेआर ने प्लेऑफ़ में जगह हासिल कर ली है। चेन्नई सुपर किंग्स के पास अभी मौका है। दो मैचों में जीत दर्ज कर चेन्नई भी ऊपर आ सकती है। चेन्नई फ़िलहाल तालिका में चौथे स्थान पर है।

दोनों टीमों के पास सॉलिड बल्लेबाजी क्रम है। रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे की फॉर्म देखने लायक है। दोनों ने टीम के लिए अच्छा कार्य किया है। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स के पास जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और रियान पराग जैसे खिलाड़ी हैं।
गेंदबाजी क्रम की तरफ नज़र डाली जाए, तो राजस्थान के पास चहल और ट्रेंट बोल्ड हैं। दोनों इस मैच में धमाका कर सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के पास तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, रविन्द्र जडेजा जैसे गेंदबाज हैं। दोनों टीमों के बीच टक्कर होने की उम्मीद की जा सकती है। दिन का मैच होने की वजह से ओस जैसा कोई प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग 11
रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह, महीश तीक्ष्णा
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शुभम दुबे, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल












Click it and Unblock the Notifications