Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- चेन्नई vs पंजाब
Aaj Ka Match Kon Jeeta: धोनी को देखने के लिए आज एक बार फिर से दर्शकों की भीड़ चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में है। चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला आज पंजाब किंग्स से है। चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन निराश करने वाला रहा है। मैच का टॉस पंजाब ने जीता और गेंदबाजी का फैसला लिया।
प्रियांश आर्य ने इस सीजन अपना पहला शतक जमाया है लेकिन बाद में वह उस लय में नजर नहीं आए हैं। आज उनके ऊपर नज़रें जरुर रहेंगी। पिछले मुकाबले में जब चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से हुआ था, तब चेन्नई को पराजय का सामना करना पड़ा था।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक खेले गए 9 मैचों में 2 बार जीत का स्वाद चखा है। 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स के पास अब अगले पांच मैच जीतने के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ़ में नहीं जा पाएगी क्योंकि 14 अंकों के बाद नेट रन रेट खराब होगा।
पंजाब किंग्स के पास प्लेऑफ़ में जाने के मौका है, अब तक खेले गए 9 मुकाबलों में पंजाब ने 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और 11 अंकों के साथ पंजाब किंग्स पांचवें स्थान पर है। अभी 5 मैच बाकी हैं और प्लेऑफ़ की राह पूरी तरह से खुली हुई है।
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने निराश किया है। इस सीजन तालमेल की कमी से टीम को नियमित हार का सामना करना पड़ा है। रुतुराज गायकवाड़ के बाहर होने से भी नुकसान हुआ है। चेन्नई सुपर किंग्स घर में अच्छा खेलती है, आज के मैच में कुछ वही देखने को मिल सकता है।
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन: शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, डेवल्ड ब्रेविस, शिवम दूबे, दीपक हुड्डा, एमएस धोनी (कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, मथिषा पथिराना
पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन: प्रियाश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंगलिस (कीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, हरप्रीत बरार, मार्को यानसेन, अज़मतुल्लाह ओमरजई, सूर्यश शेडगे, युज़वेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह












Click it and Unblock the Notifications