Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पुणे में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने जीता है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह हासिल कर चुकी है, ऐसे में उनका प्रयास इस मैच जीत के साथ सेमीफाइनल में जाने का होगा। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। यह टीम बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दे रही है।

स्विंग के लिए कमिंस ने गेंदबाजी का चयन करने की बात कही। मैक्सवेल और स्टार्क टीम में शामिल नहीं हैं। मैक्सवेल ने पिछले मैच में क्रैम्प्स के बाद डबल सेंचुरी मारी थी। उनकी जगह स्टीव स्मिथ आए हैं। स्टार्क की जगह सीन एबॉट टीम में शामिल किये गए हैं। बांग्लादेश के लिए नजमुल शान्तो कप्तानी कर रहे हैं।
बांग्लादेश को चैम्पियंस ट्रॉफी में जाने के लिए यहाँ अपना अभियान टॉप आठ में समाप्त करना पड़ेगा। ऐसे में नजमुल हसन शान्तो ने कहा कि हम इस मैच में जीत दर्ज करने का पूरा प्रयास करेंगे और अपना जोर लगा देंगे।
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ खेले गर पिछले मुकाबले में शाकिब ने 82 रनों की पारी खेली थी। हालांकि मैथ्यूज के टाइम्ड आउट वाले मामले के कारण वह विवादों में रहे थे। 2025 की चैम्पियंस ट्रॉफी के हिसाब से यह मैच बांग्लादेश के लिए काफी अहम है। टॉप 8 में रहने पर ही वहां खेलने का मौका मिलेगा।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (कीपर), मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, पैट कमिंस (कप्तान), एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड
बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंज़ीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमुदुल्लाह, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान












Click it and Unblock the Notifications