Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता, अफगानिस्तान vs आयरलैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta: अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच एकदिवसीय सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर आ गई है। तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले का टॉस आयरलैंड ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
आयरलैंड के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। अफगानिस्तान के लिए सीरीज जीतने का सुनहर अवसर है। अफगान टीम इस सीरीज में एक मुकाबला जीतकर आगे चल रही है। दूसरा एकदिवसीय मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। एक कड़े मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है।

शारजाह में पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है। गेंदबाजों को यहाँ मेहनत करनी पड़ती है और पिटाई भी खानी पड़ती है। रन बचाने का एकमात्र उपाय सटीक लाइन और लेंथ है। दोनों टीमों के पास अच्छे खिलाड़ी हैं। मैदान पर बेहतर रणनीति लागू करने वाली टीम को जीत मिलेगी।
आयरलैंड प्लेइंग 11
एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), कर्टिस कैम्फर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (कीपर), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, बैरी मैक्कार्थी, थियो वैन वोर्कोम, ग्राहम ह्यूम
अफगानिस्तान प्लेइंग 11
रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नांग्याल खरोती, नवीद जादरान, फजलहक फारूकी, अल्लाह गजनफर
बल्लेबाजी के हिसाब से देखा जाए, तो दोनों टीमें बराबरी पर दिखाई देती हैं। अफगानिस्तान को यूएई में खेलने का अनुभव ज्यादा है, यह एक पॉइंट उनके पक्ष में जाता है। आयरिश खिलाड़ियों के पास अनुभव की कमी नहीं है लेकिन धीमी पिचों पर वे उतना नहीं खेले हैं।
अफगानिस्तान फुल स्कॉड
रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, हशमतुल्ला शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, रहमत शाह, गुलबदीन नायब, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अल्लाह गजनफर, नवीद जादरान, नांग्याल खरोती, फरीद अहमद मलिक, रियाज हसन, बिलाल सामी
आयरलैंड फुल स्कॉड
एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), कर्टिस कैम्फर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, ग्राहम ह्यूम, थियो वैन वोर्कोम, क्रेग यंग, बैरी मैक्कार्थी, नील रॉक, गैरेथ डेलानी, मैथ्यू पोषक












Click it and Unblock the Notifications