Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 Nov: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 Nov: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का अंतिम मुकाबला अब से कुछ ही देर में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ब्रिस्बेन के गाबा में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। यह सीरीज का निर्णायक मुकाबला साबित हो सकता है। लिहाजा दोनों टीमों की कोशिश जीत दर्ज करने पर होगी।
क्या सैमसन को मिला मौका? (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 Nov)
भारतीय टीम ने पहले ही सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की पूरी कोशिश होगी कि वे यह अंतिम मैच जीतकर सीरीज को 2-2 से बराबर करें। वहीं, सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम ऐसा बिल्कुल नहीं होने देना चाहेगी। मैच से पहले भारतीय टीम में एक बदलाव की खबर थी। ऐसी खबरें थी कि फाइनल मैच में शुभमन गिल को आराम दिया जा सकता है, और उनकी जगह संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है। लेकिन तिलक वर्मा की जगह रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया गया है।

मैच के दौरान हल्की बारिश की आशंका
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार हल्की बारिश की आशंका है। एक्यूवेदर के अनुसार ब्रिस्बेन में 25 प्रतिशत तक वर्षा की संभावना है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि अगर बारिश होती भी है तो यह लंबे समय तक नहीं रहेगी और मैच में परिणाम आने की पूरी उम्मीद है। मैच के दौरान आर्द्रता 60 प्रतिशत से ऊपर बनी रहेगी, जो कि परिस्थितियों के हिसाब से एकदम सही है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन द्वारशुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा।












Click it and Unblock the Notifications