Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 April: DC vs GT, अरुण जेटली स्टेडियम में रनों की बारिश या गेंदबाजों का जलवा?
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 April: आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच जोरदार टक्कर होने वाली है। एक तरफ फॉर्म में चल रही अक्षर पटेल की दिल्ली है, जिसने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं। दूसरी तरफ पहली जीत की तलाश में जुटी शुभमन गिल की गुजरात बेहतर खेल दिखाना चाहेगी। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
शुभमन गिल की वापसी से मिलेगी मजबूती (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 April)
गुजरात टाइटंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी कप्तान शुभमन गिल की वापसी है। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए गिल अब पूरी तरह फिट हैं और साई सुदर्शन के साथ ओपनिंग करते दिखेंगे। पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद गुजरात का मिडिल ऑर्डर निशाने पर है। राहुल तेवतिया और शाहरुख खान जैसे फिनिशर्स को आज बेहतर खेल दिखाना होगा।

दिल्ली के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज रहे हैं फ्लॉप
दिल्ली कैपिटल्स ने भले ही अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हों, लेकिन उनका ऊपरी बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह ढह रहा है। केएल राहुल और नीतीश राणा जैसे अनुभवी खिलाड़ी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दिल्ली की जीत के असली नायक युवा समीर रिजवी रहे हैं। पिछले मैचों में उनकी 70 और 90 रनों की पारियों ने दिल्ली को हार के मुंह से निकाला है।
दिल्ली की पिच से किसे मिलेगा फायदा
दिल्ली की पिच सपाट और छोटी बाउंड्री वाली रही है, जहां रनों की बारिश होती है। हालांकि, दोपहर में हुई बारिश के कारण पिच की नमी शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट दे सकती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा बल्लेबाजी आसान हो जाएगी। दूसरी पारी में ओस एक बड़ा फैक्टर होगी। इसलिए टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी चुन सकता है। शाम 7 बजे मैच शुरू होने के समय आसमान साफ रहने का अनुमान है। तेज हवाएं चल सकती हैं, लेकिन मैच के पूरे 40 ओवर होने की उम्मीद है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 (Predicted XI)
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (सी), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार।












Click it and Unblock the Notifications