Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- MI vs RR
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 7 April: आईपीएल में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच है। रॉयल्स इस समय धांसू फॉर्म में चल रही है। गुवाहाटी में खेलते हुए एक जीत की उम्मीद लेकर यह टीम मैदान पर उतरेगी। पिछले दो मैचों में जीत की वजह से राजस्थान के हौसले बुलंद हैं। बारिश के कारण टॉस में देरी हुई, 9:55 बजे टॉस हुआ। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
उधर मुंबई इंडियंस का प्रयास पिछली हर को भूलकर आगे बढ़ने का रहेगा। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई को पराजय का सामना करना पड़ा था। अब तक खेले गए दो मैचों में मुंबई इंडियंस को एक में हार का सामना करना पड़ा है।

हार्दिक पांड्या पिछले मैच में नहीं खेले थे, उस समय सूर्यकुमार यादव के हाथों में टीम की कमान थी। आज के मुकाबले में हार्दिक पांड्या के ऊपर नजरें रहेंगी। गुवाहाटी में पहले खेलते हुए बैटिंग उतनी आसान नहीं होती है। दूसरी पारी में स्कोर चेज करना आसान हो जाता है।
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए निरंतर अच्छी बैटिंग करते हुए आ रहे हैं। पिछले दो मैचों में उनका बल्ला बोला है। आज भी रनों की उम्मीद रहेगी। उनकी तरफ से अच्छी शुरुआत देने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम के अन्य बल्लेबाजों को धमाका करने में आसानी हो जाती है।
टॉस के दौरान हार्दिक पांड्या ने कहा कि पिच कवर के नीचे रही है, और बारिश से प्रभावित मैचों में आपको दूसरी पारी में बल्लेबाजी करनी चाहिए-यह बात हमेशा हमारे दिमाग में रहती है। यह सीजन की बस शुरुआत है और हमसे गलतियां होना तय है, आप पहले कुछ हफ्तों में आईपीएल नहीं जीतते। मैं वापस आ गया हूं, बौल्टी भी टीम में लौट आए हैं।
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)
रोहित शर्मा, रयान रिकलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।












Click it and Unblock the Notifications