Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 6 Nov: आज के मैच का टॉस कौन जीता - पाकिस्तान vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 6 Nov: पाकिस्तान ने पहले वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज को 1-1 से बराबर करने के इरादे से गुरुवार यानी 6 नवंबर को फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में दूसरे वनडे मुकाबले में उतरने वाली है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
पहले वनडे में पाकिस्तान को मिली थी जीत (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 6 Nov)
पहले वनडे में पाकिस्तान ने रोमांचक अंदाज में 264 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने दो गेंद बाकी रहते दो विकेटों से जीत दर्ज की। इस करीबी जीत ने साबित कर दिया कि यह सीरीज कितनी रोमांचक होने वाली है। यह दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले 3:00 बजे किया जाना है।

फ्री में लाइव देखने का क्या है तरीका
यह मैच भारत में किसी भी टीवी चैनल पर लाइव टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा। हालांकि, आप इसे स्पोर्ट्स टीवी यू-ट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम के माध्यम से देख सकते हैं। यहां मैच देखने के लिए फैंस को एक भी रुपये नहीं खर्च करने होंगे। यानी फैंस इस दिलचस्प मुकाबले का आनंद फ्री में उठा सकते हैं। दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले में जीत दर्ज करने की होगी।
सीरीज में बने रहने के लिए अफ्रीका को दर्ज करनी होगी जीत
पाकिस्तान की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी, जिसकी कमान शाहीन अफरीदी के हाथों में है। उनके पास बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और युवा बल्लेबाज सैम अयूब जैसे दमदार खिलाड़ी हैं। वहीं, मैथ्यू ब्रीत्ज़के की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम वापसी के लिए बेताब होगी। उनकी टीम में अनुभवी विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक और युवा ऑलराउंडर डेवाल्ड ब्रेविस जैसे मैच विनर्स मौजूद हैं। प्रोटियाज को सीरीज में बने रहने के लिए अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), टोनी डी ज़ोरज़ी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के (सी), सिनेथेम्बा केशिले, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, ब्योर्न फोर्टुइन, नंद्रे बर्गर, नकाबायोमज़ी पीटर।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर जमान, सईम अयूब, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह।












Click it and Unblock the Notifications