Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 5th May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- हैदराबाद vs दिल्ली

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 5th May: पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद सोमवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। हैदराबाद के लिए यह मुकाबला करो या मरो का होने वाला है। भले ही दिल्ली की टीम अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गई हो, लेकिन अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की उनकी संभावना मजबूत है। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

पिच से किसे मिलेगी मदद (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta)

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल होती है। शुरुआती ओवरों में यहां की सतह फ्लैट होती है, जो तेज गेंदबाजों को शुरुआत में सीम और स्विंग का फायदा देती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। दूसरी पारी में ओस के कारण गेंदबाजों के लिए चुनौती बढ़ जाती है और पीछा करने वाली टीमों को सफलता मिलती है।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

जानिए किसका पलड़ा है भारी

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कुल 25 आईपीएल मैच खेले गए हैं। इस में से दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैचों में जीत हासिल की, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मैचों में विजय प्राप्त की। यानी कि हैदराबाद का दिल्ली के खिलाफ रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर रहा है। हालांकि दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं और दोनों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ कई शानदार प्रदर्शन किए हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, अथर्व तायडे, सिमरजीत सिंह, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे।

दिल्ली कैपिटल्स टीम: अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, करुण नायर, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, त्रिपुराना विजय, डोनोवन फरेरा, मोहित शर्मा, माधव तिवारी, दर्शन नालकंडे, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, टी नटराजन।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट।

दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, फाफ डुप्लेसिस, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथ चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+