Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 30 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- गुजरात vs मुंबई
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 30 May: गुजरात टाइटंस आज यानी शुक्रवार 30 मई को आईपीएल 2025 एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस का सामना करने वाली है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ भिड़ेगी। इसके बाद क्वालीफायर 2 में जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल में आरसीबी के खिलाफ 3 जून को मुकाबला खेलेगी। इस मैच के लिए टॉस कर दिया गया है, मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
गुजरात का रिकॉर्ड दमदार (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 30 May)
मुल्लांपुर में महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों की नजरें जीत पर होगी। इस मुकाबले में हारने वाली टीम के लिए आईपीएल का सफर यही समाप्त हो जाएगा। गुजरात ने अपने 3 आईपीएल सीजन में दो बार फाइनल में जगह बनाई है। उन्होंने 3 प्लेऑफ मैच (फाइनल को छोड़कर) खेले हैं और दो बार जीते हैं, जिसमें उनकी जीत दर 66.67% है।

मुंबई का भी प्लेऑफ में रहा है दमदार प्रदर्शन
वहीं पांच ट्रॉफियों के साथ सबसे सफल आईपीएल टीमों में से एक मुंबई ने 14 प्लेऑफ मैच (फाइनल को छोड़कर) खेले हैं और उनमें से 8 जीते हैं, जिसका जीत प्रतिशत 57.14% है। मुंबई 6 बार आईपीएल फाइनल में पहुंची और 5 बार जीतने में सफल रही है। गुजरात और मुंबई ने अब तक एक दूसरे के खिलाफ 7 आईपीएल मैच खेले हैं। गुजरात ने 5 और मुंबई ने 2 जीते हैं। आईपीएल 2025 में, इन टीमों का दो बार सामना हुआ, जिसमें शुभमन गिल की टीम ने दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है।
कौन जीतेगा आज का मुकाबला
हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने साल 2023 क्वालीफायर 2 में गुजरात के साथ मुकाबला किया था। जहां टीम को 62 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। हमारी सहयोगी वेबसाइट मायखेल के अनुसार गुजरात मैच जीतेगी। वहीं गूगल मैच प्रेडिक्शन के अनुसार मुंबई के इस मैच को जीतने की संभावना 59% है। जबकि हमारा अनुमान है कि मुंबई की टीम इस मुकाबले को जीतकर क्वालीफायर-2 में जगह बनाएगी।
गुजरात टाइटंस की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्ज़ी, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, जयंत यादव, दासुन शनाका, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु।
मुंबई इंडियंस टीम: जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, चरित असलांका, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, अश्विनी कुमार, कर्ण शर्मा, राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, रॉबिन मिंज, अर्जुन तेंदुलकर, रघु शर्मा, कृष्णन श्रीजीत, मुजीब उर रहमान, रिचर्ड ग्लीसन, रीस टॉपले।












Click it and Unblock the Notifications