Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 24 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पंजाब vs दिल्ली

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 24 May: शनिवार यानी 24 मई को आईपीएल 2025 के 66वें मैच में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होने जा रहा है। इस मुकाबले के लिए टॉस कर दिया गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की 43 रन की हार के बाद बेहतर नेट रन रेट की बदौलत पंजाब किंग्स दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

दिल्ली प्लेऑफ से हो चुकी है बाहर (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 24 May)

अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 59 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ ही टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं। अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली की शुरुआत इस सीजन में अच्छी रही, लेकिन बाद में टीम लगातार मैच हारती गई और जीत की रफ्तार धीमी पड़ गई। इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ सफर समाप्त हो गया।

Aaj Ke Match 1

एक बार फिर टूटा दिल्ली का सपना

हालांकि, टीम के पास पंजाब के खिलाफ इस मैच में दमखम दिखाने का मौका है। लेकिन यह मैच जीत भी ले तो भी प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएगी। यह सीजन दिल्ली के लिए काफी निराशाजनक साबित हुआ, खासकर शुरुआती प्रदर्शन के बाद टीम निरंतर अपनी अस्थिरता दिखाती रही। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार ने दिल्ली के सपनों को अधूरा छोड़ दिया है।

पंजाब किंग्स टीम: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मिशेल ओवेन, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, विजयकुमार विशक, मुशीर खान, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, यश ठाकुर, काइल जैमीसन, विष्णु विनोद, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, पाइला अविनाश।

दिल्ली कैपिटल्स टीम: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुशमंथा चमीरा, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार, केएल राहुल, मोहित शर्मा, करुण नायर, अक्षर पटेल, टी नटराजन, अजय जादव मंडल। दर्शन नालकंडे, सेदिकुल्लाह अटल, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, मनवंत कुमार एल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+