Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 24 July: आज के मैच का टॉस कौन जीता- जिम्बाब्वे vs न्यूजीलैंड

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 24 July: जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अब से कुछ ही देर में मुकाबला शुरू होने वाला है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की कोशिश जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने की होगी। जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड ट्राई सीरीज 2025 के छठे मुकाबले में आमने-सामने होंगी। जहां न्यूजीलैंड पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है। वहीं जिम्बाब्वे की नज़र इस मुकाबले में अपनी पहली जीत हासिल करने पर होगी।

जिम्बाब्वे को तीनों मैचों में मिली हार (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 24 July)

अब तक सीरीज में जिम्बाब्वे को तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम की आखिरी टी-20I जीत फरवरी 2025 में आयरलैंड के खिलाफ मिली थी। हालांकि, पिछले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ब्रायन बेनेट ने शानदार 61 रनों की पारी खेली थी और तेज़ गेंदबाज़ टिनोटेंडा मापोसा ने पावरप्ले में दो विकेट लेकर उम्मीद जगाई थी।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

न्यूजीलैंड का रहा है दमदार प्रदर्शन

दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने अब तक खेले गए तीनों मैचों में जीत दर्ज की है और +1.891 के मजबूत नेट रन रेट के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। इस सीरीज से पहले भी उन्होंने पाकिस्तान को मार्च में 4-1 से मात दी थी। कप्तान मिचेल सेंटनर की अगुवाई में टीम पूरे संतुलन में दिख रही है।

पिच से किसे मिलेगी मदद

हरारे की पिच पर स्पॉंजी बाउंस है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में थोड़ी मुश्किल होती है। हालांकि गेंदबाज़ों को शुरुआत में स्विंग और बाद में स्पिन का फायदा मिलता है। अब तक इस ग्राउंड पर खेले गए मैचों में 142 का औसत स्कोर रहा है, लेकिन सीरीज के 5 में से 4 मैचों में चेज़ करने वाली टीम को जीत मिली है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

जिम्बाब्वे की तरफ से ब्रायन बेनेट (तीन पारियों में 112 रन), रिचर्ड नगारावा (चार विकेट), और कप्तान सिकंदर रज़ा (आक्रामक 54 रन और विकेट लेने की क्षमता) से उम्मीदें होंगी। न्यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट (91 रन), जैकब डफी (5 विकेट), और मिचेल सेंटनर (हर मैच में विकेट लेने वाले ऑलराउंडर) मैच का रुख पलट सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+