Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 23th May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- आरसीबी vs हैदराबाद
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 23th May: आईपीएल-2025 के लिए अब प्लेऑफ के लिए चारों टीमों का फैसला हो चुका है। 23 मई यानी शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ने वाली है। इस मुकाबले के लिए टॉस कर दिया गया है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आरसीबी की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स टेबल के पहले दो स्थान पर रहने पर होगी।
जीत पर होगी आरसीबी की नजर (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 23th May)
इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों ने जबरदस्त संतुलन दिखाया है। अब आरसीबी की नजर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी जीत दर्ज करने की होगी। सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन वे अंतिम मैच में अपना दमखम दिखाना चाहेगी।

जानिए किसका पलड़ा भारी
हैदराबाद का पिछला मैच लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ था, जिसमें टीम के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड नहीं खेल पाए थे क्योंकि उन्हें कोविड-19 हुआ था। कोविड संक्रमण के कारण हेड को कुछ दिनों के लिए क्वारंटीन में रहना पड़ा था। आरसीबी और एसआरएच ने अब तक एक दूसरे के खिलाफ 25 आईपीएल मैच खेले हैं। बेंगलुरु ने 11 और हैदराबाद ने 13 जीते हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। इस सीजन में यह पहली बार है जब वे एक दूसरे से भिड़ेंगे। आईपीएल 2024 में, वे दो बार खेले, जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक जीत हासिल की।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, लुंगी एनगिडी, सुयश शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, ब्लेसिंग मुजरबानी, यश दयाल, सुयश शर्मा, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, कामिंडु मेंडिस, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, मोहम्मद शमी, अथर्व ताइदे, सचिन बेबी, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, जयदेव उनादकट, ट्रैविस हेड, वियान मुल्डर, राहुल चाहर, स्मरण रविचंद्रन।












Click it and Unblock the Notifications