Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 July: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 July: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में 22 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में भिड़ेगी। यह मैच इसलिए भी खास है क्योंकि सीरीज इस समय 1-1 से बराबरी पर है, और यह मुकाबला सीरीज के विजेता का फैसला करेगा। भारतीय महिला टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बललेबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों टीम दर्ज करना चाहेगी जीत (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 22 July)

टीम इंडिया ने पहले वनडे में शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया था। हालांकि, दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने वापसी करते हुए बारिश से प्रभावित मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब दोनों टीमें आखिरी मैच में पूरी ताकत के साथ उतरेंगी, क्योंकि यह मुकाबला वर्ल्ड कप 2025 की टीम चयन से पहले आखिरी मौका भी हो सकता है।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

इतिहास रचने का मौका

अगर भारत यह मैच जीत लेता है तो यह इंग्लैंड की धरती पर लगातार दूसरी वनडे सीरीज जीत होगी। इससे पहले 2022 में भारत ने इंग्लैंड को 3-0 से हराकर ऐतिहासिक क्लीन स्वीप किया था। उससे पहले, भारत ने इंग्लैंड में आखिरी बार वनडे सीरीज 1999 में जीती थी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी।

करो या मरो का मुकाबला

इंग्लैंड की टीम के लिए यह मुकाबला मनोबल बढ़ाने वाला हो सकता है, क्योंकि हाल के समय में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने टीम मैनेजमेंट में भी बड़े बदलाव किए हैं। नैट स्किवर-ब्रंट को कप्तान बनाया गया है और चार्लोट एडवर्ड्स को हेड कोच की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच करो या मरो वाला है, ऐसे में यहां जीत दर्ज करना दोनों के लिए जरूरी है।

मैच कब और कहां देखें?

स्थान: रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
समय: शाम 5:30 बजे (IST)
टीवी पर प्रसारण: Sony Sports 1, 3 और 4
लाइव स्ट्रीमिंग: Sony Liv ऐप और वेबसाइट पर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+