Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 20 Oct: आज के मैच का टॉस कौन जीता - पाकिस्तान vs साउथ अफ्रीका

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 20 Oct: पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का दूसरा और अंतिम मुकाबला 20 अक्टूबर, 2025 से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। पहला मैच हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी।

पिच से किसे मिलेगा फायदा (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 20 Oct)

रावलपिंडी की पिच लाहौर की तरह सूखी रहने की उम्मीद है। पहले घंटे में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, गेंद हिल सकती है, इसलिए बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा। लेकिन, स्पिनर पहले दिन के दूसरे सत्र से ही खेल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना शुरू कर देंगे। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए 350-400 का स्कोर एक अच्छा लक्ष्य माना जाएगा।

Aaj Ke Match Ka Toss

टेस्ट में किसका पलड़ा भारी

मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 31 मैच खेले गए हैं। जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 17 तो वहीं पाकिस्तान ने 7 मैच जीता है। वहीं दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

इस मुकाबले में बाबर आजम और कप्तान शान मसूद टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले प्रमुख खिलाड़ी हो सकते हैं। विकेटकीपर मोहम्मद रिज़वान से भी अच्छी पारी की उम्मीद है। दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान एडेन मार्कराम और रियान रिकेल्टन अपनी टीम को ठोस शुरुआत देने की कोशिश करेंगे।

गेंदबाजी में पाकिस्तान के लिए स्पिनर नोमान अली और साजिद खान इस सूखी पिच पर सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज साबित हो सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा और स्पिनर सेनुरन मुथुसामी पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भले ही दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में हो, लेकिन घरेलू परिस्थितियों और पहले टेस्ट के प्रदर्शन को देखते हुए पाकिस्तान इस मैच में एक मजबूत दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+