Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 20 July: आज के मैच का टॉस कौन जीता - बांग्लादेश vs पाकिस्तान

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 20 July: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 20 जुलाई, रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है और बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

यहां देख सकते हैं लाइव मैच (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 20 July)

भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण किसी टीवी चैनल पर नहीं होगा। लेकिन फैंस FanCode ऐप और वेबसाइट पर इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को ऐप डाउनलोड कर वहां से मैच एक्सेस करना होगा। पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले को जीतकर सीरीज में अपना दबदबा बनाए रखना चाहेगी।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

दोनों टीमों में कई बदलाव

पाकिस्तान की कप्तानी इस बार सलमान अली आगा के हाथों में दी गई है। खास बात यह है कि इस दौरे के लिए पाकिस्तान टीम ने बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी जैसे स्टार खिलाड़ियों को आराम दिया है। वहीं बांग्लादेश की कमान लिटन दास संभालेंगे, जिनकी अगुआई में टीम ने हाल ही में श्रीलंका को टी20 सीरीज में हराया था।

पाकिस्तान का पलड़ा भारी

दोनों टीमों के बीच अब तक 22 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 19 पाकिस्तान ने जीते हैं। ऐसे में रिकॉर्ड के हिसाब से पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन बांग्लादेश अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगा। तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान की तेज गेंदबाजी जोड़ी विरोधियों को मुश्किल में डाल सकती है। बल्लेबाजी में लिटन दास और तौहीद हृदय से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान: सैम अय्यूब, फखर ज़मान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), हसन नवाज़, सलमान आगा (कप्तान), मोहम्मद नवाज़, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, अब्बास अफरीदी, सलमान मिर्ज़ा, अबरार अहमद।

बांग्लादेश: परवेज़ हुसैन इमोन, तनज़ीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, जाकिर अली, महेदी हसन, ऋषद हुसैन, तनज़ीम हसन साकिब, तस्किन अहमद, मुस्तफ़िज़ुर रहमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+