Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 2 Nov: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 2 Nov: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला आज यानी रविवार 2 नवंबर को होने जा रहा है। नवी मुंबई के डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया।
ऐसा रहा है फाइनल तक का सफर (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 2 Nov)
कप्तान लौरा वोलवार्ड्ट की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफ़ाइनल में इंग्लैंड को 125 रनों से रौंदकर फाइनल में जगह बनाई। मरिज़ैन कैप की 5 विकेट की शानदार गेंदबाजी ने इंग्लिश बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी थी। जिसके बाद अब साउथ अफ्रीका इतिहास रचने को तैयार हैं। दूसरी तरफ भारत ने एक रोमांचक सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल का टिकट कटाया।

जेमिमा रोड्रिग्स ने समीफाइनल में दिखाया था दम
जेमिमा रोड्रिग्स की यादगार पारी ने 'वूमेन इन ब्लू' को जीत दिलाई। हरमनप्रीत कौर की टीम अब घरेलू दर्शकों के सामने अपना पहला विश्व कप खिताब जीतकर इतिहास रचना चाहेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा। डीवाई पाटिल की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। हालांकि, पहले यहां लक्ष्य निर्धारित करने वाली टीमों का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन भारत ने सेमीफ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा करके यह ट्रेंड तोड़ा है।
हाई स्कोरिंग हो सकता है फाइनल मुकाबला
फाइनल में भी एक हाई स्कोरिंग मैच देखने की उम्मीद है, जहां गेंदबाजों को अपनी लाइन और लेंथ पर बहुत सटीक रहना होगा। हेड-टू-हेड में दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 34 मैचों में भारत 20 जीत के साथ आगे है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 13 मैच जीते हैं। ऐसे में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है, लेकिन फाइनल का दबाव अलग होगा, ऐसे में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम खिताब अपने नाम करेगी।
कप्तान हरमनप्रीत ने टूर्नामेंट में 240 रन बनाए हैं और बड़े मैचों में प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता उन्हें फाइनल में भारत के लिए सबसे अहम खिलाड़ी बनाती है। वहीं मरिज़ैन कैप 12 विकेट ले चुकी हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में 5 विकेट लेकर अपनी फॉर्म का प्रदर्शन किया।
भारत महिला टीम (प्लेइंग XI): शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, क्रांती गौड़, श्री चारणी, रेनुका सिंह ठाकुर।
दक्षिण अफ्रीका महिला टीम (प्लेइंग XI): लॉरा वूलवार्ट (कप्तान), टैज़मिन ब्रिट्स, ऐनके बॉश, सून लूस, मेरिज़ान कैप, सीनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), ऐनेरी डेर्कसन, क्लोए ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, आयाबोंगा खाका, नोंकुलुलेको म्लाबा।












Click it and Unblock the Notifications