Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 16 Nov: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 16 Nov: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला शनिवार से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रहा है। दक्षिण अफ्रीका पहले टेस्ट में जीत हासिल कर 1-0 से आगे है। ऐसे में ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए यह मैच 'करो या मरो' जैसा है। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

गुवाहाटी की पिच से किसे मिलेगी मदद (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 16 Nov)

कोलकाता में तीन दिन में खत्म हुए मैच के बाद सभी की निगाहें एक बार फिर गुवाहाटी की पिच पर टिकी हैं। यह इस मैदान पर खेला जाने वाला पहला टेस्ट मैच है, इसलिए पिच एक रहस्य बनी हुई है। इसके अलावा भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगा, यह भी एक बड़ा सवाल है। कप्तान शुभमन गिल के चोट के कारण बाहर होने से युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की संभावना जताई गई थी।

Toss 1

ऋषभ पंत पर होगी सबकी नजरें

इसके साथ ही ध्रुव जुरेल और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों पर भी प्रदर्शन का दबाव रहेगा। शुभमन गिल की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल रहे ऋषभ पंत पर सबकी नजरें होंगी। इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ पंत की कप्तानी भी चर्चा का विषय रहेगी। अगर गुवाहाटी की सतह भी गेंदबाज़ी के अनुकूल होती है तो पंत की आक्रामक बल्लेबाजी शैली भारत को बड़ा अंतर पैदा करने में मदद कर सकती है।

पहले मैच में अफ्रीका को मिली थी जीत

दक्षिण अफ्रीका को भी एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनके प्रमुख तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा इस टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने उनकी गैरमौजूदगी में पहला टेस्ट जीता था। पिछली जीत में अहम भूमिका निभाने वाले मार्को जानसन और स्पिनर साइमन हार्मर से मेहमान टीम को एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेट कीपर), मार्को जेनसन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।

इंडिया (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+