Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 13 April: आज के मैच का टॉस कौन जीता- दिल्ली vs मुंबई

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 13 April: 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच के लिए थोड़ी देर में टॉस किया जाएगा। दिल्ली की टीम आईपीएल 2025 में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है और लगातार पांचवीं जीत दर्ज करना चाहेगी।

सूर्यकुमार यादव पर रहेगी नजर (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta)

सूर्यकुमार यादव दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। वह इस सीजन में मुंबई के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 5 मैचों में 49.75 की औसत और 150.76 की शानदार स्ट्राइक रेट से 199 रन बनाए हैं। उनके हालिया स्कोर 67, 48, 27, 29 और 28 बताते हैं कि वह हर मैच में रन बना रहे हैं। वह किसी भी सिचुएशन में आसानी से गियर बदल सकते हैं।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

फॉर्म में लौटे तिलक वर्मा

तिलक वर्मा ने भी आईपीएल 2025 में अपना दमखम दिखाया है। तिलक ने 5 पारियों में 37.75 की औसत और 133.63 की स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए हैं। पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ 29 गेंदों पर उनकी 56 रन की पारी खेलने के बावजूद वह टीम को जीत नहीं दिला सके थे। जसप्रीत बुमराह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी उम्मीद बने हुए हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज इस मैच में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

केएल राहुल फिर बन सकते हैं हीरो

आईपीएल 2025 में आरसीबी के खिलाफ केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए राहुल ने सिर्फ 53 गेंदों पर 93 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। यह इस सीजन में उनका अब तक का सर्वोच्च स्कोर भी था। यह एक खास पारी थी। राहुल अपनी बेटी के जन्म के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली के शुरुआती मैच में नहीं खेल पाए थे। लेकिन इसके बाद से लगातार वह टीम के लिए रन बनाने का काम कर रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स टीम: केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकांडे, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, मनवंत विजय कुमार एल, माधव तिवारी।

मुंबई इंडियंस टीम: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, विग्नेश पुथुर, रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, रॉबिन मिंज, अर्जुन तेंदुलकर, कृष्णन श्रीजीत, मुजीब उर रहमान, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+