Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 11 Jan: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 11 Jan: भारतीय क्रिकेट टीम आज से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज करने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला वड़ोदरा के नवनिर्मित बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मैदान पहली बार किसी पुरुष अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी कर रहा है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। हालांकि, मैच से ठीक पहले स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत की चोट ने भारतीय खेमे की चिंता बढ़ा दी है।
मैच से पहले टीम को मिली बुरी खबर (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 11 Jan)
शनिवार को अभ्यास सत्र के दौरान टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर आई। नेट्स पर लंबी बल्लेबाजी प्रैक्टिस के दौरान थ्रो-डाउन विशेषज्ञ की एक तेज गेंद ऋषभ पंत की कमर के ठीक ऊपर जा लगी। गेंद लगते ही पंत काफी दर्द में दिखे और उन्हें तुरंत मैदान छोड़ना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार इस चोट के चलते पंत का पहले वनडे में खेलना संदिग्ध है और उनकी जगह ईशान किशन को मौका मिल सकता है।

दिग्गजों की वापसी और गिल पर नजरें
इस सीरीज के साथ ही भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा की वनडे फॉर्मेट में वापसी हो रही है। कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में टीम इंडिया अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं, युवा कप्तान शुभमन गिल के लिए भी यह सीरीज बेहद अहम है, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर रहने के बाद यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा।
पिच और मैदान का मिजाज
बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, कोटम्बी की पिच को लेकर माना जा रहा है कि यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मदद होगी। नई पिच होने के कारण शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को उछाल मिल सकता है, जबकि खेल आगे बढ़ने पर स्पिनर्स की भूमिका अहम हो जाएगी। टॉस की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी, क्योंकि दोपहर की गर्मी के बाद शाम को ओस का प्रभाव पड़ सकता है।
सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला वनडे: 11 जनवरी (वड़ोदरा)
दूसरा वनडे: 14 जनवरी (राजकोट)
तीसरा वनडे: 18 जनवरी (इंदौर)
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़कारी फाउल्केस, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक।












Click it and Unblock the Notifications