Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 10 May: आज के मैच का टॉस कौन जीता- गुजरात vs चेन्नई

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 10 May: 10 मई यानी कि शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक अहम मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरे भी बनी हुई है। गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में क्वालीफाई करना अब काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए गुजरात टाइटंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।

दोनों टीमों को जीत की तलाश

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस दोनों ही टीम अभी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की संभावना गुजरात टाइटंस के मुकाबले अधिक है। चेन्नई सुपर किंग्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मुकाबले को जीतकर अपनी दावेदारी को और मजबूत करने की होगी। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को उसके घर पर हारने का कारनामा किया था। ऐसे में चेन्नई बढ़े हुए मनोबल के साथ गुजरात के खिलाफ यह मुकाबला खेलने उतरने वाली है।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

गायकवाड़ के प्रदर्शन पर होगी नजर

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन शानदार फार्म का नमूना पेश किया है। उनके बल्ले से लगातार टीम के लिए रन निकल रहे हैं। ऑरेंज कैप की रेस में भी वह दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। विराट कोहली के बाद ऋतुराज गायकवाड़ का नाम ही सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में है।

शिवम दुबे को बनाने होंगे रन

ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा शिवम दुबे से भी टीम को खासी उम्मीदें होगी। पिछले दो मुकाबले से शिवम दुबे गोल्डन डक का शिकार हुए हैं। शिवम दुबे को पहली गेंद पर ही पवेलियन लौटना पड़ा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ दोनों ही मुकाबले में शिवम दुबे अपना खाता नहीं खोल पाए थे। ऐसे में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनके बल्ले से टीम को बड़े स्कोर की उम्मीद होगी।

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (डब्ल्यू), मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह।

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+